26 वीं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपदीय रैली प्रारंभ

वाराणसी/ रोहनिया- गंगापुर इंटर कॉलेज में 100 से अधिक विद्यालयों की की
गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर में 26 वीं उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड जनपदीय रैली का उद्घाटन शुक्रवार को रोहनिया विधानसभा के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। उद्घाटन अवसर पर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि स्काउट्स और गाइड के छात्र-छात्राओं में समाज बदलने की क्षमता है। इन्हें समाज विकास के लिए तत्पर होना चाहिए। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय ओपी राय ने छात्र छात्रों को अध्ययन के साथ स्काउट गाइड एनसीसी खेलकूद में भी प्रतिभाग करने का आह्वान किया।कहा कि इससे छात्राओं का चहुंमुखी विकास होता है। पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद कुमार मिश्रा, गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप सेठ ने भी संबोधन दिया।
गंगापुर इंटर कॉलेज के मैदान पर जुटी स्काउट्स गाइड्स इकाइयां जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई थी।स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट भी किया।इस अवसर पर स्वागत गीत, सरस्वती वंदना के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, देवमूर्ति शर्मा, विशालाक्षी, आनंद प्रभा डॉक्टर प्रीति यादव डॉक्टर सुधा सिंह अनीता सिंह डॉक्टर जे पी पांडे विश्वनाथ दुबे सहित भारी संख्या में शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन भगवती धर दुबे ने किया। जबकि अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य व जिला स्काउट गाइड के जिला सचिव डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह ने किया।

रिपोर्ट-: कमलेश गुप्ता रोहनिया वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।