24 घंटे दफन होने चले कलाकार को पुलिस ने रोका

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी गांव के रामलीला मैदान मे पिछले आठ दिनों से चल रहे सर्कस में मनोरंजन के नाम पर एक न खतरनाक करतब सामने आया। सर्कस प्रबंधन ने एक कलाकार को बोरे में बंद कर गहरे गड्ढे में 24 घंटे ने तक जमीन के अंदर दफन करने का दावा किया। कलाकार को गड्ढे में उतारे जाने की खबर फैलते ही मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ में जुट गई। सर्कस प्रबंधन का दावा था कि कलाकार को अगली रात 11 बजे गड्ढे से जिंदा बाहर निकाला जाएगा। हालांकि इस जोखिम व भरे करतब को लेकर सुरक्षा वे व्यवस्था और प्रशासनिक अनुमति पर सवाल खड़े हो गए। सर्कस मालिक यासीन खान से अनुमति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे रोजी-रोटी और बच्चों का पेट पालने के लिए यह काम करते हैं तथा आयोजन की अनुमति ग्राम प्रधान से ली गई है। मौके पर अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज नही दिखाया गया। करतब महज हाथ की सफाई या जादूगरी का हिस्सा था अथवा वास्तव में कलाकार को लंबे समय तक जमीन के नीचे बंद रखा जाना था। यह स्पष्ट नही हो सका। लेकिन किसी व्यक्ति को गहरे गड्ढे में बंद रखने से गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई थी। किसी व्यक्ति को गहरे गड्ढे में बंद रखने से गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ हाईवे देवेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कलाकार को गड्ढे से बाहर निकलवाया। इसके साथ ही सर्कस संचालकों को गांव से चले जाने के निर्देश दिए गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *