बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन फतेहगंज पश्चिमी के रामलीला ग्राउंड मे 11 बजे से होगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा व क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य रहेंगे। कार्यक्रम मे सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं विधायक राजेश अग्रवाल, धर्मपाल, बहोरन लाल मौर्य, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, डॉ डीसी वर्मा, प्रोफेसर श्याम बिहारी, फतेहगंज चेयरमैन केपी मौर्या आदि रहेंगे। यह जानकारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने दी।।
बरेली से कपिल यादव
