222 महिला रिक्रटमेंट को पास आउट होने पर दी सलामी:किया गया सम्मानित

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में बालिका दिवस पर 222 महिला रिक्रटमेंट को पास आउट होने पर उनको सलामी दी गई बरेली से पधारे एडीजी डीके ठाकुर ने आज 222 महिलाओं के परेड की सलामी दी। वहीं 6 महीने की प्रशिक्षण के दौरान प्रथम आई महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल को शपथ दिलाते हुए हंड्रेड डायल में सहभागिता के लिए योजना भी तैयार की है।

शाहजहांपुर में इटावा और कानपुर नगर की यह महिलाएं पिछले 6 माह से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही हैं। आज छह माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद यह सभी महिलाएं परीक्षा में पास हुई है। एडीजी डीके ठाकुर ने आज बरेली से पहुंचकर इन महिलाओं की परेड को सलामी दी और इस दौरान उन्होंने प्रथम आई महिलाओं को सम्मानित भी किया। इसके साथ-साथ इन महिलाओं को महत्वपूर्ण जगह भेजने के लिए हंड्रेड डायल की गाडियो मे नियुक्ति की योजना भी बनाई गई है। हन्ड्रेड डायल के एडीजी कहना है कि महिलाओं अपराध के आते हैं तब 100 डायल में सिर्फ पुरुष के होने से परेशानी आती है। अब इनके साथ साथ में एक महिला कांस्टेबल को भी रखा जाएगा ताकि महिलाओं के मामले में वह तुरंत एक्शन ले सकें। इसके साथ साथ जो बड़े-बड़े शहर है उनका चयन महिला सिपाही को लगाया जा रहा है। सबसे पहले लखनऊ में इसका चयन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि पाई गई है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।