2020: मौनी अमावस्या पर खुल जाएगी किस्मत, करना होगा ये काम

2020: मौनी अमावस्या पर खुल जाएगी किस्मत, करना होगा ये काम

मौनी अमावस्या के शुभ दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति अपनी सोई हुई किस्मत भी चमका सकता है। इस खास दिन कुछ उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है।

माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या कहा जाता है। इस साल यह अमावस्या 24 जनवरी 2020, शुक्रवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्यलाभ की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत की तरह हो जाता है।

मौनी अमावस्या के शुभ दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति अपनी सोई हुई किस्मत भी चमका सकता है। इस खास दिन कुछ उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि मौनी अमावस्या के मौके पर आप कैसे अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

ऐसे मिलती है मानसिक शांति

मौनी अमावस्या के दिन पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है। मौनी अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान करने का विशेष महत्व है। जिन लोगों की पत्रिका में चंद्रमा कमजोर है, वह जातक गाय को दही और चावल खिलाएं तो उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी। आटे में तिल मिलाकर बनाई गई रोटी गाय को खिलाने से परिवारिक कलह खत्म होने के साथ परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि

मौनी अमावस्या पर 108 बार तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। इससे मनचाही आर्थिक समृद्धि मिलती है। सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से घर से दरिद्रता का नाश होता है। मौनी अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाकर उसे भगवान शिव और माता लक्ष्मी जी को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाएगी।

दान का मिलता है विशेष फल

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है। जो लोग गंगा स्नान करने नहीं जा पाते वो किसी भी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर सकते हैं। इस दिन गंगा स्नान के पश्चात तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र, अंजन, दर्पण, स्वर्ण तथा दूध देने वाली गौ आदि का दान किया जाता है। इस दिन किए गए दान का विशेष फल मिलता है।

व्रत का महत्व है खास

मौनी अमावस्या के दिन सुहागन स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। सुहागन महिलाएं पीपल के वृक्ष में शिव जी का वास मानकर उसकी पूजा और परिक्रमा करती हैं। अमावस्या के दिन पीपल की पूजा से शनि की कृपा भी प्राप्त होती है।

बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

मौनी अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व में और भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक का धागा लाल रंग का हो और दीपक में तिल जरूर डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।