15 को अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारा होगा रवाना, कई पत्रकार भी होंगे शामिल

बरेली। बाबा श्री अमरनाथ यात्रा के लिए  श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति का विशाल भंडारा 15 जून को रवाना होगा। वही पत्रकारों का जत्था 27 जून को रवाना होगा। यह जानकारी पवन सक्सेना अजय राज शर्मा ने उपजा प्रेस क्लब मे दी। उन्होंने बताया बताया कि इस बार लगभग 15 पत्रकारों का दल बरेली से 27 जून को जम्मू के लिए रवाना होगा। वहां से बालटाल पहुंचकर यात्रा के लिए जाएगा। शिव शक्ति मानव सेवा समिति के प्रधान संजय पाराशर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17वां भंडारा लेकर जा रहे है। वह 15 जून को बदायूं से रवाना होंगे और 62 दिनों तक वही भक्तों की सेवा करेंगे।बताते चलें हर साल श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और उप समिति हिंदू कैलेंडर, मौसम की स्थिति, बर्फ की यात्रा को साफ करने आदि जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा की अवधि सहित कार्यक्रम के बारे मे एसएएसबी को सलाह देती है। इस मौके पर पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, शंकरलाल, अजय मिश्रा, अशोक शर्मा लोटा  मुरादाबादी, सुरेश रोचानि विजय सिंह, किशोर कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।