शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दे रहा धमकी, पति से दिलाया तलाक

बरेली। विवाहित महिला से संबंध बनाने के लिए एक युवक ने पहले उसे बदनाम कर तलाक दिलवा दिया। फिर शादी का झांसा देकर प्रेमजाल मे फंसाया और दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होते ही उससे किनारा कर लिया तो घरवालों से धमकी दिलाने लगा। महिला के शिकायती पत्र पर आरोपित फैजिल उर्फ फैसल के साथ उसके पिता रईस अहमद, मां यासमीन व मौसी शबाना के विरुद्ध बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि जनपद पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली एक महिला बरेली मे अपनी बहन के घर आई थी। यहां उसकी मुलाकात इज्जतनगर के धौरेरा माफी निवासी फैजिल उर्फ फैसल से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके पति से उसे तलाक करा दिया। तलाक के बाद महिला अपनी बहन के घर आकर रहने लगी। इसके बाद आरोपी भी वहां आने लगा और आरोपी महिला को बीसलपुर चौराहे के पास एक होटल में ले गया। जहां महिला को नाश्ते मे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिससे महिला दो बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने महिला का दोनों बार गर्भपात करा दिया। अब आरोपी ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया और अपना फोन भी बंद कर लिया। आरोप है कि महिला को धमकी दी गई है कि अगर उसने किसी को भी कुछ बताया या कानूनी कार्रवाई की तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।