15 जुलाई को सपा का होगा धरना प्रदर्शन, की तैयारियां

बरेली। सपा के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवहान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 जुलाई को सपा धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए सपाईयों ने तैयारियां शुरु कर दी है। जिसके चलते कस्बा नबाबगंज में पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गयी। आपको बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव मे हुई धांधली को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवहान पर 15 जुलाई को सपा तहसील मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके चलते रविवार को कस्बा नबाबगंज में पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गयी। सपा के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल गंगवार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हुई धांधली को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवहान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। उन्होंने लोगों से धरन प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *