11 साल से मुस्लिम भाई शारिक अब्बासी को राखी बांध रही हिंदू बहनें

बरेली। भाई-बहन के रिश्ते की डोर मजहब की सीमाओं से कहीं ऊपर होती है। बुखारपुर निवासी राखी कश्यप, सुमन कश्यप, पुत्री राज किशोर कश्यप, और शारिक अब्बासी के बीच पिछले 11 वर्षों से भाई-बहन का रिश्ता कायम है। राखी कश्यप और सुमन कश्यप हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर शारिक अब्बासी की कलाई पर राखी बांधती है। इस मौके पर शारिक अब्बासी ने राखी कश्यप और सुमन कश्यप से राखी बंधवाकर हमेशा उनकी रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बहनों ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ उन्हें भाई माना है, उस रिश्ते की जिम्मेदारी निभाना उनका फर्ज है। वह हमेशा अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने भी झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। कीर्ति कश्यप ने शानू काजमी को बांधी राखी: बरेली। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल देखने को मिली। पूर्व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी एवं भाजपा नेत्री एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने अल्पसंख्यक मोर्चा के मुस्लिम भाजपा नेता शानू काजमी को राखी बांधी। शानू ने बताया कि वह लगातार पांच साल से कीर्ति के कांधारपुर स्थित आवास पर पहुंचकर राखी बंधवाते हैं। उन्होंने कीर्ति के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। आरएम ने बहनों को राखियां और शॉल की भेंट : बरेली। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को रोडवेज और सिटी बसों में फ्री यात्रा कराई गई। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम, एआरएम बरेली डिपो अनुज गुप्ता, एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई ने पुराना बस स्टैंड और सेटेलाइट पर लगातार बसों की व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर आरएम मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। वर्षों से जनक को राखी बांध रहीं मुन्नी बेगम : बरेली। रक्षाबंधन पर आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य इंजीनियर जनक प्रसाद को फरीदपुर की मुन्नी बेगम ने राखी बांधी। जनक ने बताया, जब वह आम आदमी पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष थे, तब 2018-19 में जिला पंचायत के चुनाव के दौरान भुता क्षेत्र में प्रत्याशी मुन्नी बेगम से संपर्क हुआ। तब से वह राखी बंधवा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *