11 अप्रैल को माता रानी की पावन अखंड ज्योति लेकर होंगे रवाना

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती मे स्थित शिव मंदिर पर हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र पर मां भगवती की विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है  महंत सूरज राठौर ने बताया नवरात्र मे नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना करने के बाद  माता की अखंड ज्योति 11 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 9:30 बजे मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान माता की अखंड ज्योति की पूजा अर्चना कर पदयात्रा को रवाना करेंगे। कस्बे के स्टेशन रोड लोधीनगर चौराहे से मुख्य मार्ग से होते हुए पूर्णागिरि रवाना होगी। जो भी माता का भक्त अखंड ज्योति पैदल यात्रा मे शामिल या जाना चाहता है वह सभी भक्तगण महंत सूरज राठौर एवं कमेटी के लोगों से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। महंत सूरज राठौर ने बताया अखंड ज्योत पदयात्रा मे इस बार 251 लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें लगभग 100 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। इस मौके पर कमेटी के जगदीश राठौर, डॉ मुदित प्रताप सिंह, वीरेंद्र राठौर, रामू राठौर, राकेश राठौर, महेंद्र राठौर, उमेश राठौर, जय प्रकाश शर्मा, विकास बाबू, नरेश दिवाकर, मेवाराम, प्रेमी आदि भक्तगण रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *