बरेली। शहर के मिनी बाईपास रोड स्थित क्लव 7 मे प्रताप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. वीरेन्द्र प्रताप गंगवार अभिनंदन समारोह के साथ कवि सम्मेलन आयोजित किया। कवि सम्मेलन में राष्ट्रवादी रस धारा पर जमकर तालियां बरसी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर मां शारदे के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर किया। कवि सम्मेलन मे दूरदराज से आए दिग्गज कवियों ने एक से बढ़कर एक उम्दा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश व राहुल यदुवंशी ने किया गया। नवोदित कवि अमन मुसाफिर ने रूप की चांदनी से सिंधु ज्वार भरता है। तुम्हें पता ही नहीं कौन तुम पर मरता है सुनाकर सबका दिल जीता तो वही शाहजहांपुर से आए कवि उर्मिलेश सौमित्र ने सुनाकर सब की तालियां बटोरी। वरिष्ठ कवि टिल्लन वर्मा, कमल कांत तिवारी ने वतन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों सुन लो, भारत जिंदाबाद था, भारत जिंदाबाद है और भारत जिंदाबाद रहेगा से सभी का दिल जीता। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल ने गजल प्रस्तुत की। मैनपुरी से चलकर आए कवि मनोज चौहान की कविता ने सभी श्रोताओं को तालियां बजाकर देशभक्ति से सराबोर कर डाला। कार्यक्रम में डा.सत्यवीर गंगवार, डा.वीरेन्द्र प्रताप गंगवार और पंकज गंगवार ने अध्यक्ष जिला पंचायत रश्मि पटेल, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, डा.राघवेंद्र शर्मा, डा. एमपी.आर्य, राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, भाजपा नेता डॉ अनिल शर्मा, सुधीर मौर्य, रविंद्र पाल दीक्षित, आंवला सांसद प्रतिनिधि सहित विभिन्न कवियों एवं समाजसेवियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में इंद्रदेव त्रिवेदी, लाल बहादुर गंगवार, डॉ राजेंद्र प्रसाद गंगवार, नरेंद्र गंगवार, धर्मपाल सिंह आजाद, डा. कुलदीप गंगवार, डा.प्रेम सिंह, अजय सक्सेना, रमन जायसवाल, कपिल यादव, चक्रवीर सिंह चौहान, भूपेंद्र कुर्मी, धर्मविजय गंगवार, भुजेंद्र गंगवार, हेमपाल पटेल, डॉ रजनीश गंगवार, भगवान सिंह, तेजपाल फौजी, राजेश गंगवार, संजय चौहान, दिनेश पाण्डेय, संदीप गुप्ता, लेखा अधिकारी अयोध्या सुधीर गंगवार, डॉ. श्यामाचरण गंगवार, मृदुला गंगवार, पिंकी, हरीश बाबू, संजय शर्मा, महेंद्र पाल, उमेश चंद्र, सुमित गंगवार, महेश चंद्र पंत, करुणाकर वर्मा सहित बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारीगण, पार्षदपति गांधीपुरम अशोक गंगवार सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रोता गण उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
