10 विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक की दी उपाधि, दिलाई शपथ

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मे 10 विद्यार्थियों ने पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक की उपाधि दी गयी। इस अवसर पर छात्रों ने पशु चिकित्सा और कल्याण की शपथ ली तथा छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। स्नातक छात्रों में प्रथम स्थान पर डा. छेरिंग दिकित, द्वितीय स्थान पर डा. दीप्ति सिन्हा एवं तृतीय स्थान पर डा. आशुतोष संचान ने परीक्षा उत्तीर्ण की। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त ने उपस्थित छात्रों को शपथ दिलाई और कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा हमें 2015 में स्नातक स्तर की शिक्षा की जो जिम्मेदारी दी गयी थी। उसे पूरा करने मे सफल रहे। उन्होंने कहा कि उस समय हमारे पास पर्याप्त संसाधन नही थे परन्तु हमारे संस्थान के संकाय, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं इससे जुड़े सभी लोगों के सहयोग से हमने स्नातक के प्रथम बैच को पिछले वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया। निदेशक ने स्नातक में उत्तीर्ण हुए छात्रों को समय पर इंटर्नशिप तथा स्नातक की उपाधि पूर्ण करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डा. ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्नातक की उपाधि प्राप्त छात्रों का विवरण दिया। छात्र महिला वार्डन एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. बीना मिश्रा ने कहा कि शपथ ग्रहण करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि 10 छात्रों में से 9 छात्र उच्च शिक्षा के लिए अन्य विश्वविद्यालय मे चयनित हो चुके हैं जिसमे 5 छात्र आईवीआरआई मे प्रवेश के लिए चयनित हुए है। कार्यक्रम का संचालन पशुजन स्वास्थ्य विभाग की वैज्ञानिक डा. हिमानी धांजे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीवाणु एवं कवक विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अभिषेक ने दिया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रशासन राकेश कुमार, डा. रूपसी तिवारी, डा. एसके शाह, डा. एके शर्मा, अरविन्द खरे एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संयुक्त निदेशक गण, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय केन्द्रों के प्रभारी सहित सभी वैज्ञानिक एवं अन्य स्नातक कर रहे छात्र वर्चुवल जूम माध्यम द्वारा उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *