1 लाख के 3 सालों से फरार इनामी अपराधी कंवरराम को बाड़मेर से दबोचा

राजस्थान/बाड़मेर- नशे के सौदागरों पर अनवरत कहर बनने का सिलसिला जारी है। राज्य के अलग-अलग भूभागों में कार्रवाई करते हुए ए.एन.टी.एफ जयपुर महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा व अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में कार्रवाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में करीब तीन साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी अपराधी कंवरराम को दस्तयाब किया गया। आरोपी टॉप नार्को पच्चीस की सूची में शामिल था जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलकर रह रहा था।

महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ऑपरेशन विषकपिल चलाकर महानिरीक्षक पुलिस ए.एन.टी.एफ मुख्यालय जयपुर द्वारा घोषित एक लाख रुपये के तीन सालों से फरार इनामी अपराधी कंवरराम पुत्र बगताराम जाति जाट निवासी बोला पुलिस थाना ग्रामीण हाल निवासी बलदेव नगर बाड़मेर पुलिस थाना रिको क्षेत्र जिला बाड़मेर को बाड़मेर से दबोचने में सफलता अर्जित की है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *