होली पर निकाली रंजिश, ईट और रॉड से पीटकर युवक की हत्या

बरेली। शहर के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव इटौआ सुखदेवपुर निवासी 35 वर्षीय युवक सूरजपाल की होली के दिन पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सूरजपाल के बड़े भाई ने बताया कि सोमवार को होली खेलते समय पड़ोस के रहने वाले लखपत सिंह से सूरजपाल का झगड़ा हो गया। नाली के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद बढ़ा। अपने साथी धर्मेंद्र और दिनेश व अन्य साथियों की मदद से लखपत ने सूरजपाल पर हमला कर दिया। इन लोगों ने ईट पत्थर और लोहे की रॉड हमला कर दिया। इससे सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार ने इसकी जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरजपाल के परिवार के लोगों ने तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।