होलिका दहन होते ही खूब उड़ा अबीर-गुलाल और साथ ही निकली राम बारात

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी:-होली पर बुद्धवार को दिन भर बाजार गुलजार रहे।देर शाम तक रंगों और पिचकारियों की तथा खान पान की चीजों की बिक्री हुई।लोगों ने जमकर अबीर गुलाल की खरीदारी की।ग्राहकों की चहल पहल के चलते दिन भर बाजार के मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति रही।होली पर आज बाजार की रौनक कुछ अलग थी सड़कों के किनारे बिक रहे खूबसूरत रंग अबीर और गुलाल रंग बिरंगी पिचकारियां तथा साउंड पर बज रहे होली के खूबसूरत गीत माहौल को होली का रंग दे रहे थे।बुधवार को सभी को खरीदारी करनी थी।इसलिए सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुट गई।बच्चों ने जहां अपनी पसंद के मुखौटे,टोपियां,जटाएं और खीरीदीं।युवाओं ने भी ब्रांडेड गुलाल को पसंद किया तो रंगों की खरीददारी की।इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। इसके अलावा कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन के साथ-साथ खान-पान की चीजों की भी जमकर खरीदारी की।इसके चलते कस्वे के मुख्य मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति रही।बुधवार को शाम होते-होते लोगों ने होलिका दहन की तैयारियां शुरू कर दी थीं।कस्वे के मोहल्ला साहूकारा सहित विभिन्न जगहों पर होलिका दहन किया गया।इसके बाद लोगों ने जमकर मस्ती की और राम बारात भी निकाली गई।
*होली मिलाप से पहले निकली राम बारात*
राम बारात नखाशे वाले बाग से शुरू होकर लोधीनगर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।इस दौरान बारात में खूब रंग गुलाल उड़ाकर मस्ती की।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।