स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की मकान व दुकान सील, नापजोख करने मे लग गए दो घंटे

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जेल में बंद स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को कस्बा में कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी कुख्यात स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू का घर व दुकान का मूल्यांकन करने को पुलिस, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नापजोख की। इसमे ही करीब दो घंटे बीत गए। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद मकान व दुकान को सील कर दिया।मंगलवार को दोपहर के समय तहसीलदार रश्मि कुमारी की अगुवाई मे पीडब्ल्यूडी की टीम के जेई सुरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियों की मौजूदगी मे जैसे ही टीम घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो दंग रह गई जैसे ही अलमारी खोली तो अलमारी के अंदर से बाहर निकलने का रास्ता था। जिससे सारे का अधिकारी दंग रह गए। करीब दो घंटे तक उपलब्ध संपत्ति का आकलन किया। इसके बाद सारा रिकॉर्ड दर्ज कर टीम ने घर व दुकान सील कर दिया। पुलिस व प्रशासन की टीम कुख्यात स्मैक तस्कर शाहिद और कल्लू की अन्य संपत्ति का यह भी पता लगा रही है।कुख्यात स्मैक तस्कर की पत्नी इमराना भी एनडीपीएस के मामले मे वांछित चल रही है। योगी सरकार के दौर मे तस्करों और ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई का दौर जारी है।पिछले कई दशकों से तस्करी के धंधे में लिप्त शाहिद उर्फ कल्लू पर कार्यवाही की गई। इससे पूर्व भी प्रशासन उस पर कार्रवाई कर चुका है। स्मैक तस्करी के धंधे में खासी दखल रखने वाले स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू का कई राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है उसका यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आसाम, कोलकाता, राजस्थान, उत्तराखंड कई राज्यों के शहरों में फैला हुआ है। स्मैक तस्करी मे शाहिद उर्फ कल्लू के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी इमराना बेगम ने स्मैक का धंधा संभाल लिया। एनडीपीएस के दो मामले में वांछित चल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *