स्कूलों मे पाठशाला लगाकर छात्राओं को उनके अधिकार व योजनाओं की दी जानकारी

शेरकोट /बिजनौर- स्कूलों मे पाठशाला लगाकर छात्राओं को उनके अधिकार व शासन द्वारा उनके लिए चलाइ जा रही योजनाओं की जानकारी दी

शासन के निर्देश पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने स्कूल मे पाठशाला का आयोजन कर छात्राओं को उनके अधिकारों व शासन की अनेक योजनाओं संबंधित जानकारी दी गई। छात्राओं को सुरक्षा से अवगत कराते हुए सुरक्षा की अनदेखी न करने का आह्वान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज प्रांगण मे मंगलवार को थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। इसका महिलाओं व छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हैल्प लाइन नंबर 1090,100,108,101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकती है। अगर कहीं पड़ोस या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए तत्काल इसकी सूचना हैल्प लाइन नंबर पर देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल,व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से कर सकती है। तथा बैंक से संबंधित अपने कोई भी पिन कोड,अकाउंट नंबर किसी को नहीं बताने चाहिए। ओर यातायात के नियमों का पालन करने, नशे में गाड़ी न चलाने,तीन सवारी न बैठाने व हेल्मेट का प्रयोग करने का भी आह्वान किया। इसके अलावा जल सरक्षण का भी संदेश दिया। थानाध्यक्ष ने कॉलेज परिसर में एक मत पेटिका भी रखवाने के लिए कहा जिसमे छात्राये बिना किसी डर के अपनी शिकायत लिखकर डाल सकती हैं और उस पर वह स्वम संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराने की बात कही
स्कूल के प्रधानाचार्य विनीत त्यागी ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। इसके चलते महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों की जानकारी हो जाती है। महिलाओं को अपने अधिकारों को हासिल करना चाहिए। इसमें उन्हें रुकावट आएगी लेकिन उनके थोड़े से प्रयासों से रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नारी पहले की तरह अब सिर्फ गृहणी नहीं रह गई है। वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना योग्यता सिद्ध कर रही हैं। इस इस मोके पर लखवीर सिंह, विजय वर्मा, उस्मान अहमद, वेगराज, ब्रहमपाल आदि स्टाफ सहित प्रशांत कुमार,अनिल कुमार,रवि मलिक,अमन कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित कुमार रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।