स्काउट गाइड की गतिविधियों को प्रभावी बनाए:भाटी

सादड़ी-पाली- स्काउट गाइड की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में संस्था प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है अतः विद्यालय में इनको प्रभावी बनाए ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो सके। उक्त उदगार देसूरी के मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बस्तीलाल भाटीे ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सादड़ी के 64वें वार्षिक अधिवेशन में व्यक्त किए।
इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शुचिता बहन ने स्वच्छता ही सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व स्काउट सेवा के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने सबसे स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ने व विद्यालय को नैतिक शिक्षा का केन्द्र बनाने का आह्वान किया । समाजसेवी लक्ष्मी लाल पटेल ,गजा राम जाट,उम्मेद पालीवाल , मोहनलाल राठौड़, मंगलाराम नायक,सोहन सिंह राजपुरोहित व पुरूषोंत्तम पुरी गोस्वामी ने भी संबोधित किया। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने की।
सरस्वती पूजन से प्रारम्भ हुए इस समारोह में सर्व प्रथम सीबीईओ बस्तीलाल भाटी, शुचिता बहन व गजाराम जाट के कर कमलों से ध्वजारोहण हुआ।प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने अतिथियों का स्वागत किया। श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने स्नेह लता गोस्वामी व सुशीला सोनी के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्काउटर हेमन्त कुमार ने गत वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्लब मास्टर जीवाराम ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। उम्मेद पालीवाल, पुरुषोंत्तम पुरी, मेघाराम, नारायण लाल, हरिराम, कलाराम सोलंकी, भूराराम चौधरी के नेतृत्व में इस सत्र की योजना बना कर विचारार्थ रखी जिसकी प्रधानाचार्य धनेश पुरोहित,दिनेश, मधुकर ,गोमाराम मीणा ,सतीश कुमार ,जगदीश, प्रसाद श्रीमाली, प्रधानाध्यापक मोहनलाल उम्मेद मल, भीक सिंह समेत समस्त संभागियो ने अनुमोदन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली निर्विरोध सभाध्यक्ष व मोहनलाल राठौड़ उप प्रधान चुने गए। भंवरलाल , विक्रम सिंह मीणा ,रमेश कुमार सोलंकी, प्रकाश परमार, वीरमराम चौधरी, रमेश सिंह राजपुरोहित, मोहनलाल ,पुरुषोत्तम ,नारायण लाल को सम्मानित किया गया। चेनाराम सोलंकी, प्रेम सिंह सोलंकी ,सुनील दत्त शर्मा ने पंजीकरण किया। कालूराम माली, हरीश कुमार, नरेन्द्र बोहरा ने व्यवस्था संभाली। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन पुरुषोंत्तम पुरी ने किया। इस अवसर पर स्थानीय संघ सादड़ी के संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर रोवर लीडर क्लब मास्टर व प्रकाश सिसोदिया, मधु गोस्वामी, मनीषा ओझा ,कविता कंवर ,रमेश वछेटा, पृथा, शकुंतला जैन समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।