माह-ए-रमजान का नजर आया चांद, मस्जिदों मे इबादत शुरू, चांद दिखते ही सजा बाजार

बरेली। रमजान के मुबारक महीने का चांद शनिवार शाम नजर आ गया है। इसके बाद मस्जिद और घरों में इबादत शुरू हो गई है। अकीदतमंदों ने मस्जिद और घरों में ईशा की नमाज के साथ तरावीह की नमाज अदा की। इसके साथ ही कुरान की तिलावत की जा रही है। रविवार को पहला रोजा होगा। दरगाह आला हजरत की कमेटी ने चांद देखने के बाद रविवार को रमजान माह के आगाज का ऐलान कर दिया है। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रजा खां ने रमजान की मुबारकबाद दी। दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी से दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) के माजून (अनुमति प्राप्त) मुफ्ती नाजिम अली कादरी ने एलान किया है कि बरोज इतवार 03 अप्रैल को पहला रोजा होगा। तो वही जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने रमजान शरीफ की मुबारकबाद देते हुए बताया कि शनिवार को 29 शाबान 1443हि0 बरोज शनिवार (हफ्ता) बाद नमाज़े मगरिब मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी की ओर से रमजानुल मुबारक का चांद देखने का एहतेमाम किया गया था मतला (आसमान) साफ होने पर चाँद नजर आया जिसके चलते काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी और जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने लोगों को रमजान शरीफ की मुबराकबाद दी है। मुफ़्ती सलीम नूरी ने रमजान की मुबारकबाद पेश कर मुसलमानों से इबादत की अपील की। बोले- रमाजन के महीने में एक के बदले 70 नेकी का सवाब मिलता है। इसलिए मुसलमान इस महीने अपने रब की ख़ुशनूदी के लिए रोजा, नमाज, तरावीह, कुरान की तिलावत और नेक काम करे। रमजान का चांद नजर आने के बाद शहर के बाजार सहरी और इफ्तार के सामान से सज गए है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए जुटे है। नासिर कुरेशी ने बताया कि बाजार में सबसे अधिक ब्रेड, खजला, फेनी आदि की मांग है। पहली सेहरी – सुबह 4:36 बजे व पहला इफ्तार – शाम 6:36 बजे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *