सोनपुर में मैक्सिन कुरियर कार्यकर्ताओं के हड़ताल पांचवे दिन भी जारी

बिहार/ छपरा- नयागांव, अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर मैक्सिन कुरियर कार्यकर्ताओ ने सोनपुर रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट पर गत शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धरना पर है। जो आज पांचवा दिन भी जारी रहा।कुरियर संघर्ष समिति की मुख्य मांगे क्रमशः स्वास्थ्य विभाग के चलने वाले विभिन्न परियोजनाओं तथा अभियानों में प्राथमिकता के आधार पर मैक्सिन कुरियरो को कार्य उपलब्ध कराते हुए पूरे माह कार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।मैक्सिन कुरियर को सरकारी कार्य करने के पश्चात सरकारी सेवक घोषित करे तथा श्रम सम्मेलन के अनुशंसा के आलोक में मजदूर का दर्जा देते हुए वैधानिक मजदूरी न्यूनतम अठारह हजार रुपये सुनिश्चित करने तथा आशा कार्यकर्ताओं की तरह मृत्यु के उपरांत मैक्सिन कुरियरो के परिजनों को भी सामाजिक सुरक्षा के तहत चार लाख का अनुदान दिया जाए एवं अशोक चौधरी कमेटी में आशा ममता की तरह ही मैक्सिन कुरियरो को भी शामिल करने संबंधित मांगे मांगी गई है।इस संबंध में कुरियर संघर्षसमिति के अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि जब तक सरकार मेरी मांगे पूरी नही करेगी तबतक हमलोगो का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।इस धरना में मुख्यरूप से वकील राय,रामु पंडित,भूषण ठाकुर,काशीनाथ सिंह,सुनील कुमार, बाबू राम मुर्मू तथा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट: गोपाल सहनी, छपरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।