सेवा की सौरभ से राष्ट्र की बगिया महकाए: परिहार

राजस्थान/सादड़ी- माली समाज सेवा का पर्याय है, महात्मा फुले सावित्रीबाई फुले संत शिरोमणि लिखमीदास के सेवा संदेश को धारण कर सेवा सौरभ से राष्ट्र की बगिया महकाए यह बात राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने राणकपुर रोड़ स्थित माली समाज भवन के लोकार्पण समारोह में व्यक्त किए। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने माली समाज की सामाजिक सरोकारों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए समाज से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।संत चेतन गिरी ने संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी उद्योगपति चुतरा राम गेहलोत ने की ।इस अवसर पर रतन जणवा, दुर्गा सिंह, डिंपल कवर राठौड़ समाज सेविका विमला गेहलोत मनीष गेहलोत, संत शिवरामदास महाराज, कृष्ण उपासक महेंद्र सिंह राणावत, सिरोही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश परिहार,कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, मनोहर सिंह मेड़तिया, ओमप्रकाश परिहार,रतन लाल टाक, पुखराज तंवर कैलाश गेहलोत, सुरेश सुंदेशा, शंकर लाल गेहलोत, मांगी लाल परिहार, चैनाराम गेहलोत समेत समाज की संस्थाओं के अध्यक्ष व भामाशाह उपस्थित रहे।
महात्मा फुले सावित्रीबाई फुले व संत शिरोमणि लिखमीदासजी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ हुए समारोह में सर्व प्रथम भंवरलाल गेहलोत, मदनलाल गेहलोत अमृत गोयल विजय सिंह माली के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया। रतनलाल टाक, लीला बाई, गुलाब सुंदेशा, रमेश देवड़ा द्वारा भामाशाहों का साफा माला पहनाकर कुंकुम तिलक लगाकर बाहुमान किया गया। अतिथियों व भामाशाहों के करकमलों से वैदिक विधि विधान से भवन का लोकार्पण किया गया।
माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल देवड़ा, पन्ना लाल गेहलोत, जसराज गेहलोत, रमेश गेहलोत, रुपचंद मांगी लाल गेहलोत जगदीश मदनलाल गेहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।
प्रसिद्ध उद्योगपति व समाज सेवी चुतराराम गेहलोत ने सादड़ी में वर्ष 2020में अपने अकेले के खर्च पर माली समाज सादड़ी व माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में माली समाज का सामूहिक विवाह करवाने की घोषणा की जिसका करतल ध्वनि से समाज द्वारा अनुमोदना करते हुए चुतरा राम गेहलोत परिवार का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन कालुराम गोयल जसराज गेहलोत व शांति लाल देवड़ा ने किया।
उल्लेखनीय है कि माली समाज के भामाशाहों के सहयोग से भव्य माली समाज भवन का निर्माण किया गया।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।