सेवाभारती के संस्कार केन्द्र पर कलाम को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान-सादडी| नगर के राणकपुर रोड स्थित रेबारियो की ढाणी मे सेवाभारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र पर डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई।
प्रकल्प प्रमुख प्रिया चौहान (राईका) ने बच्चों को मौन धारण करवाया और कलाम को याद किया।प्रिया चौहान ने बताया कि कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम मे हुआ था। उनका परिवार गरीब था, वे बचपन मे समाचार पत्र का वितरण करते थे।
उन्होने इसरो मे वैज्ञानिक के रुप मे भी कार्य किया था।
वे 11 वे राष्ट्रपति भी रह चुके है। उनको भारत रत्न भी मिला था। तथा उनका निधन 27 जुलाई 2015 को शिलोंग मेघालय मे हुआ था।
इस अवसर पर सेवाभारती के तहसील मंत्री नारायण राईका, अभिभावक मदन मीणा व छात्र मौजूद थे।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।