सुई धागा रोल्स से बने भगवान गणेश की प्रतिमा को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

बरेली। फीनिक्स युनाइटेड बरेली मे 10 फीट ऊंची भगवान गणेश की सुई धागा रोल्स के साथ बनाई गई प्रतिमा का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मे स्थान मिला है। भारत की विविधता में एकता का जश्न मनाने के लिए फीनिक्स युनाइटेड बरेली ने पूरी तरह से सुई धागा रोल्स के साथ भगवान गणेश की 10 फीट की मूर्ति की स्‍थापना की थी। इस मूर्ति को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे ऊंची 10 फीट के भगवान गणेश की प्रतिमा को आइडल विद सुई धागा रोल्स के रूप मे मान्यता मिली है। निर्णायक मंडल में डॉ. तुषार चेतवानी मौजूद रहें। तुषार पेशे शिक्षक हैं और वह एक एडजुडिकेटर के तौर पर 2008 से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से जुड़े हुए है। फीनिक्स युनाइटेड के केंद्र निदेशक संजीव सरीन ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि हमारी गणेश प्रतिमा की स्थापना को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ सबसे ऊंची 10 फीट लॉर्ड गणेश आइडल विद सुई धागा रोल्स के रूप में पंजीकृत हुई। इस प्रतिमा के जरिये हम अपनी एकता और मनुष्यों द्वारा बनाए गए सुंदर बंधन को प्रदर्शित करना चाहते थे। हमें खुशी है कि हमें गणेश भगवान की प्रतिमा की स्‍थापना इतनी खूबसूरती से भर में दोनों एकता का संदेश मिला है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।