सीबीगंज के शनि देव मंदिर से दो दान पेटियां व माता का टीका चोरी

सीबीगंज, बरेली। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर शनिदेव और माता के मंदिर से हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह मंदिर मे पूजा करने पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर लेकर छानबीन शुरु कर दी। आपको बता दें कि सीबीगंज के बिधौलिया मे वेस्ट एंड कालोनी मे शानिदेव का मंदिर है। जिसमें माता की भी मूर्ति लगी है। शुक्रवार की देर रात किसी समय अज्ञात चोर कॉलोनी की दीवार कूदकर अंदर आ गए। चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ लिया। जिसके बाद मंदिर परिसर मे माता का सोने का टीका और दो दान पेटी चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह कॉलोनी के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सीबीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी है। मंदिर में हुई चेारी की वेस्ट एंड कॉलोनी, रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक हरि प्रकाश शर्मा ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।