सीएचसी पर हुई जांच में दो कस्बा सहित सात पॉजिटिव मिले

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव खिरका में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड एंटीजन किट से आई जांच रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें दो लोग फतेहगंज पश्चिमी के व एक शहर के आशीष रॉयल पार्क सहित चार लोग संजयनगर के पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।सीएचसी प्रभारी डा. संचित शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देश पर एंटीजन किट द्वारा जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटीजन किट से सीएचसी पर 71 लोगों की जांच की गई। जिसमें 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। जिसमें फतेहगंज पश्चिमी में स्थित ब्लॉक के पीछे पुरानी पीएचसी के पास के मां बेटे व एक शहर के आशीष रॉयल पार्क सहित चार लोग संजयनगर के पॉजिटिव आए हैं। उन सभी को होम क्वारंटीन होने के निर्देश देने के साथ जांच कराई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।