सिविल सर्विसेज में आईएएस के लिए संजीव मौर्य का चयन

यूपीएससी ने 2017 में सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की लिखित परीक्षा और 2018 में इंटरव्यू के आधार पर नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसमे उत्तर प्रदेश के भदोई खमरिया के ओम प्रकाश मौर्य के बेटे संजीव कुमार मौर्य शक्ति का IAS में सेलेक्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमन्त्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शुभकामना एव बधाई दी है। और कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछड़े समाज के बेटे ने अच्छी रैंक के साथ यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 18 पुरुष एवं सात महिलाएं हैं। परिणाम के अनुसार 476 सामान्य, 275 ओबीसी, 165 एससी और 74 एसटी अभ्यर्थी पास हुए है। सफल उम्मीदवारों में 29 दिव्यांग भी हैं। 132 अन्य उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
अक्टूवर-नवंबर 2017 में आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जनवरी में घोषित किए गए थे। इसके बाद फरवरी-अप्रैल 2018 में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए हुए इंटरव्यू के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं आईएएस के लिए 180 आईएफएस के लिए 42 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 565 और ग्रुप-बी के लिए 121 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

– देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।