सिपाही ने बिना तलाक दिए की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने काटा हंगामा, एसएसपी से की शिकायत

बरेली। सिपाही ने शादी के तीन साल बाद पहली पत्नी को बिना तलाक दिए नौ मई को दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को शादी का पता चला तो शादी मे पहुंचकर हंगामा किया लेकिन उस दौरान पति समेत अन्य ससुराल वालो ने उसे पिटाई कर भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और सिपाही पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो एसएसपी ने जांचकर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। थाना बारादरी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि 14 मार्च 2019 को उसकी शादी लखीमपुर जिले के चंदौसी अशोक नगर निवासी यूपी पुलिस की सिपाही से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद वह मायके गई तो पति ने चोरी से एक पारिवारिक वाद लखीमपुर पारिवारिक न्यायालय मे दर्ज करा दिया। जानकारी पर उसने एक पक्षीय वाद को कैंसिल करा दिया। जिसके बाद वह मामला कोर्ट मे विचाराधीन है। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही के परिजनों ने उसकी शादी चोरी छिपे बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की युवती से तय हो गई। नौ मई को उसकी सुभाषनगर मे बारात आई थी। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंची तो पति समेत ससुरालियों शादी समारोह मे मारपीट कर छेड़छाड़ भी की। तमंचा निकाल कर फायर किया तो वह किसी तरह जान बचाकर बाहर आई। जिसके बाद उसने 112 को कॉल कर शिकायत की तो पुलिस पहुंची लेकिन सुनवाई नही हुई। जिसके बाद वह सुभाषनगर थाने गई लेकिन मामला सिपाही का होने के कारण वहां भी पुलिस ने शादी रोकने का कोई प्रयास नही किया। जिसके बाद पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची तो एसएसपी ने शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *