साई मंदिर से चोरो ने किया मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ

बरेली- जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में आज चोरों ने सेंधमारी कर दी ।आज सुबह लगभग 4:30 बजे एक चोरों ने मंदिर में प्रवेश किया और साईं नाथ के चांदी के चरण पादुका और दानपात्र में को लेकर चंपत हो रहे थे गनीमत रही कि चोर चरण पादुका ले जाने में सफल नहीं हो सके और मंदिर की दीवार पर ही छोड़ कर फरार हो गए। जबकि दानपात्र को ले जाने में चोर सफल रहे ।चोरों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। मंदिर के पुजारी सुशील पाठक ने बताया कि मंदिर में चोर दानपात्र और चरण पादुका ले जा रहा था लेकिन शायद किसी के आ जाने पर वह चरण पादुका छोड़कर फरार हो गया , जबकि मंदिर के दानपात्र को ले जाने में तो सफल हो गए। उनके मुताबिक दानपात्र में कितना पैसा था इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है क्योंकि दानपात्र महीने 2 महीनों में ही खुलता था। पंडित सुशील पाठक इस पूरी घटना का पुलिस प्रशासन से जल्दी अनावरण करने की मांग की है।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *