सह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिविर सह कैंसर जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

बिहार/ छपरा: (सारण) जिले के मानपुर दिघवारा प्रखंड अंतर्गत जन जीवक कल्याण संघ (R M P) का वार्षिक महोत्सव सहःप्रशिक्षण कार्यक्रम शिविर सह कैंसर जागरूकता अभियान का उद्घाटन सलीम परवेज पूर्व उपसभापति बिहार विधान परिषद द्वारा फीता काटकर माँ गायत्री हास्पिटल युनिट-2 सहनी काँम्पलेक्स मानपुर, दिघवारा (सारण) मे किया गया साथ ही डॉक्टर रवीन्द्र ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा केक काटकर जन जीवक कल्याण संघ का तेरहवीं वार्षिक महोत्सव मनाया गया।कैंसर जागरूकता अभियान के तहत डॉक्टर रिदु कुमार शर्मा एवं डॉक्टर अभिषेक आनंद कैंसर रोग विशेषज्ञ पारस हास्पिटल पटना द्वारा कैंसर कैसे होता हैं, जिसका बचाव कैसे करें पर विस्तृत जानकारियां दी,संघ के संजीव कुमार जी ने जन जीवक कल्याण संघ के जन-जन तक पहुचायेंगे दाल-दलिया खायेंगे झंडा हम लहरायेंगे गाना प्रस्तुत कर सभी ग्रामीण चिकित्सको को मन मुग्ध कर दिये,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर रवीन्द्र शर्मा
भी मौजूद थे उन्होंने सभी ग्रामीण चिकित्सको को संघ मे एक साथ रहने का सपथ दिलाया, उद्घाटन कर्ता सलीम परवेज़ पूर्व उपसभापति ने बोले की हम अपने तरफ से माँ गायत्री हास्पिटल यूनिट -2 के लिए वृद्ध व्यक्ति जिसे कोई सहारा न हो उसके लिये पांच बेड दान करेंगे,डॉक्टर अभिनाष कुमार संयोजक ने सभी ग्रामीण चिकित्सको को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण विस्तृत से दी। मंच का संचालन कर रहे समाजसेवी कमलेश कुमार ने बताया कि अश्वनी कुमार चौवे से 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति से राज्यमंत्री के हैसियत से मुजफ्फरपुर मे टाटा का चौथा ब्रांच स्वीकृति दिलाने में सहयोग किया कैंसरों के लिए।डॉक्टर गुड्डू सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा संघर्ष मोर्चा, डॉक्टर संजीव कुमार प्रदेश युवा प्रवक्ता, डॉक्टर लव कुमार सिंह प्रदेश युवा सचिव,डॉक्टर पंकज कुमार जिला अध्यक्ष सारण,डॉक्टर अभिषेक कुमार प्रमंडल युवा अध्यक्ष सारण,डॉक्टर बिक्की जी श्री जन जीवक हास्पिटल संचालक, डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा तिरहुत प्रमंडल संघर्ष मोर्चा युवा अध्यक्ष मौजूद थे।

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी, पटना- बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।