सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा निर्धन, जरूरतमंदों में कंबल व आवश्यक वस्त्रों का किया गया वितरण

सोनभद्र/रेणुकूट- श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा निर्धन, जरूरतमंदों में कंबल व आवश्यक वस्त्रों का वितरण किया गया। अवधूत भगवान राम के 28 वें निर्वाण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी ज्ञानप्रकाश राय ने अवधूत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आस-पास के इलाकों से आए अत्यंत गरीब, असहाय लोगों में 101 कंबल सहित अन्य वस्त्रों को वितरित किया गया। कुसुम्हा,गोविंदपुर,पाटी,रजखड़,दुम्हान, कादर, रासपहरी सुपाचुआं, खैराही आदि गांवों से पहुंचे जरुरतमंदों में कंबल व अन्य कपड़ों को बांटा गया। अवधूत भगवान राम प्राथमिक विद्यालय मे पढ़ रहे बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर दिया गया। आश्रम परिसर में दिन भर भजन, कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक मदन मोहन, धनंजय सिंह, प्रियंक केडिया, दिपेश जायसवाल,विजय तिवारी, राहुल सिंह,मोनू सहित बडी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-राजेंद्र कुमार शाह सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।