सर्दी का सितम से लोग परेशान, नगर पंचायत नहीं डाल रहा अलाव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ठंड ने इंसान के साथ-साथ बेजुबान जानवर को भी परेशान कर रखा है। जिस तरह आम इंसान ठंड से राहत पाने के लिए अलाव और रजाई समेत हीटर का सहारा ले रहा है। उसी तरह सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर भी अलाव के सामने खड़े होकर ठंड से निजात पा रहे हैं लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस बारे में नहीं सोच रहा है। शहर में नगर निगम व कस्बे में नगर पंचायत स्तर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाती है। जिससे अलाव से गरीब लोग अलाव के सहारे रात काटते हैं। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भी नगर पंचायत की ओर से हर वर्ष जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन पिछले कई दिनो से रात्रि में पाला पड़ रहा है तथा पिछले दो दिन से सर्दी का सितम बहुत ज्यादा है। जिससे तापमान गिर रहा है। लोगों की मांग के बाद भी नगर पंचायत में इस वर्ष अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कस्बे में जगह-जगह अपने खर्चे से लोग अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। उधर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि अलाव कुछ स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। जैसे-जैसे सर्दी और बढ़ेगी वैसे वैसे अलाव की व्यवस्था और अधिक स्थानों पर कराई जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।