समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

झांसी। भू-मफियाओं पर नकेल कसने के लिए आज झांसी जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गांधी सभागार में आयोजित कर करेत्तर राजस्व वसली की बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर खेल के मैदान और चारागाह चिहिन्त कर अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाये। इसके साथ सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण को हटाये जाने के भी निर्देश दिये गये। इसके अलावा उन्होंने आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी ईओ को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी जानवर मरे न पड़े रहे। साथ ही सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर नहीं होना चाहिए। गंदगी से ही बीमारियां पैदा होती है यदि यह पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। निकायों में पेयजल पर अधिक फोकस बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हैंडपम्प प्राथमिकता से मरम्मत की जाये। टैंकर की आपूर्ति की औचक जांच हो।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार आय/जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने में अधिक पैसे लेने की शिकायतें मिल रही हैं। जिनका एसडीएम स्वयं औचक निरीक्षण करें और गड़बड़ी जाने पर केन्द्र के लाइसेंस को निलम्बित किया जाये। एसडीएम अभी सूखा राहत अंतर्गत खाद्यान्न वितरण पर फोकस करें। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस का निस्तारण गलत रिपोर्ट लगाकर किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल दें। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाही की जाये।

इस मौके पर एसडीएम प्रशासन हरीशंकर, एडीएम न्याय पूप्पू गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।