समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिले कार्यालय पर हुई संपन्न

आजमगढ़ – समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई है। बैठक की अध्यक्षता सदर विधानसभाध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव व संचालन महाप्रधान शिवमूरत यादव ने किया। पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र व प्रदेश में अपना एक भी जनता से किया गया वादा पूरा नहीं कर पा रही है। अस्पतालो में मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही है। इलाज के अभाव में मरीज अस्पतालो में दम तोड़ रहे है और सरकार के कान में खबर तक नहीं है। जनता के लिए भाजपा सरकार नहीं है। यह सरकार सिर्फ पूजींपतियों की है। 2019 लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब पूर्ण रूप से तैयार है। बैठक में संजय रायए सुधीर राम विजय यादव शम्भू चौहान वेद प्रकाश यादव हकीम बेग संतोश सोनकर विनाध सोनकर नरसिंह यादव बाबूराम यादव मुजराम निषाद तारिक कैसल मिथुन निषाद मनोज यादव प्रेमचन्द्र यादव महेन्द्र गौड अशोक राजभर विनोद सोनकर केदार आदि लोग उपस्थित है। प्रदेश की जनता मंहगाई से बेहाल है। पेट्रोल और डीजल का मूल्य सौ रूपया प्रति लीटर होने के करीब है। दिन दहाड़े, महिलाओं का अपहरण और चीर हरण आम हो गया है, ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेतुके और स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान अपनी करतूतों से हटाना चाहते हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेब की संज्ञा देने पर कही। श्री यादव ने कहा कि योगी जी को औरंगजेब की शासन व्यवस्था का अध्ययन करना चाहिए और तब टिप्पणी करनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म और जाति के आधार पर समाज में घृणा का वातावरण बना कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलायें और शोषित-पीड़ित जनता इनके मंसूबे जान चुकी है। सपा अध्यक्ष श्री यादव ने कहा शिक्षा और परीक्षा में सुचिता और पारदर्शिता का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी के राज में जिसने शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दिया और जिसने 2 या 3 नम्बर भी पाया वह भी इनके आशीर्वाद से अध्यापक हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल बड़बोले हैं और प्रशासन पर इनकी कोई पकड़ नहीं है, अराजकता के माहौल में जनता कराह रही है। श्री यादव ने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।