सब्जी विक्रेता की पत्नी की दिन दहाडे़ गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला की अज्ञात लाेगो ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय हो सकी जब महिला का पति सब्जी बेचकर दोपहर घर पहुंचा। जहां उसे पत्नी का शव लहुलुहान हालत में बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरु कर दी है।हजियापुर निवासी शमीम मियां की पत्नी आसमा का कत्ल बुधवार की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच हुआ है। परिजनों की मानें तो 11 बजे के आस पास बहन नाजमा ने आसमां को चाय पिलाई थी। उसके बाद सभी अपने कामों में व्यस्त हो गए। हत्या की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल को प्रोटेक्ट कर अपनी इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम मौके से फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित कर रही है। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारी मामले में पूछताछ कर रहे है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।