सपा लड़ेगी ब्राह्मण समाज के सम्मान की लड़ाई

बरेली। समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के अध्यक्षों व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं के साथ एक बैठक का आयोजन दिल्ली स्थित यूपी भवन में किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे व प्रदेश महासचिव पंकज शर्मा ने कुछ प्रमुख नेताओं को सम्मानित किया। जिसमें बरेली के समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अतुल पाराशरी, युवा नेता आकाश यादव, जिला सचिव प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी को उनके द्वारा किए हुए सामाजिक कार्यों को लेकर सम्मानित किया। समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि सपा ही ब्राह्मणों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी और सपा सरकार बनती है तो ब्राह्मणों का सम्मान करने का भी काम करेगी। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध भ्रष्टाचार लूट हत्याएं यह स्पष्ट करती है कि आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर पूर्णता विफल हो चुकी है। ब्राह्मण समाज इस आदित्यनाथ सरकार में अपने आपको अब प्रताड़ित महसूस करने लगा है। भाजपा की आदित्यनाथ सरकार आने के बाद सैकड़ों हत्याए ब्राहमण समाज के लोगों की हो चुकी है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज में अब रोष है। अब ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व की समाजवादी पार्टी सरकार को उसकी विकासवादी मानवतावादी सोच के लिए याद कर रहे हैं। इसके साथ आगे ब्राह्मण समाज 2022 में जितना अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।