सपा-बसपा बसपा के गठबंधन से भाजपा को होगा फायदा: उमा

झाँसी। केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने आज झांसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा-बसपा के गठबंधन को मौका परस्ती का गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि पहले सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया, मगर सपा का वोट कांग्रेस को ट्रांसफर नहीं हुआ। अब बसपा से गठबंधन किया है तो क्या वोट ट्रांसफर होगा। इनका गठबंधन भाजपा को ही फायदा पहुंचाएगा। क्योंकि दोनों पार्टियों का वोट एक-दूसरे को नहीं मिलेगा। जहां सपा का प्रत्याशी लड़ेगा, वहां हमें बसपा का वोट मिलेगा और जहां बसपा का प्रत्याशी होगा वहां हमें सपा का वोट मिलेगा।

उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बिना तंज कसा कि जिसने गद्दी के लिए अपने पिता को हटा दिया, वह सत्ता के लिए इस गठबंधन को कहां तक निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गाँधी और अखिलेश यादव बेकार में मोदी जी से लडऩे के प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मायावती ने तो राजनीतिक तपस्या की है, जिसका उन्हें प्रतिफल भी मिला, मगर राहुल और अखिलेश ने कोई तपस्या नहीं की। न ही इन्होंने कोई संघर्ष किया। अब यदि ये जनता और समाज के लिए कुछ करें तो शायद भविष्य में उन्हें राजनैतिक लाभ हो।

उन्होंने कहा कि पहले भी सपा मायावती के साथ धोखा कर चुकी है। यदि मायावती को भविष्य में कभी मेरी मदद की जरूरत हुई और उन्होंने मुझसे मदद मांगी तो मैं जरूर उनकी मदद करूंगी।
रिपोर्ट- उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।