सपा जनहित के मुद्दों पर सदन से सड़क तक करेगी संघर्ष

बरेली। शनिवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के कार्यालय पर सपा के नवनिर्वाचित विधायक बहेड़ी से अताउर रहमान व भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम का सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदा से संघर्ष करती रही है और अब हम मजबूत विपक्ष की भूमिका मे है। यदि किसी भी कार्यकर्ता पर अत्याचार हुआ तो हम लोग भी आंदोलन करने से पीछे नही हटेंगे। बहेड़ी से चुने गए विधायक अताउर रहमान ने कहा की समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता निराश न हो। हम लोग हर हालत में संघर्ष करते रहेंगे।लोकसभा चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी को सीटे जिताएंगे। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि जिले भर मे मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा। इस मौके पर सपा के पूर्व प्रवक्ता हैदर अली, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, शमीम खां सुल्तानी, सुप्रिया ऐरन, राजेश अग्रवाल, सुनीता यादव, कदीर अहमद, दिनेश यादव, गुरुप्रसाद काले, संजीव यादव, अमित राज, शिव प्रताप, प्रदीप मौर्य, शेर सिंह गंगवार एडवोकेट, अनिल जौहरी, फहीम हैदर, आकाश यादव, कुलदीप यादव, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, राशिद खां, बाबू अंसारी, किस्मत अली, इश्तियाक सकलेनी, नाजिम डॉ फाजिल, खुसरो मिर्जा, मोहित भारद्वाज, गोकरन यादव, जैनब फातिमा, अमित जायसवाल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *