सपा के दो, भाजपा के चार पार्षद निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी के सदस्य

बरेली। नगर निगम बोर्ड की सोमवार की बैठक में कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव हुआ। इसके लिए भाजपा ने चार और सपा ने तीन प्रत्याशियों के चुनाव मैदान ताल ठोकी थी। जिसमें एक प्रत्याशी का पर्चा कैंसिल हो गया और एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। जिससे चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों में से 6 पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो गया। जिसके बाद 12 सदस्यों में से केवल कार्यकारिणी के छह सदस्य बचे थे। सोमवार को नगर निगम सभागार में 8 प्रत्याशियों में से भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशियों को निर्विरोध कार्यकारिणी का सदस्य चुन लिया गया। सभी ने नए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नगर निगम कार्यकारिणी में शामिल 12 पार्षदों में से उपसभापति छंगामल मौर्य, अजय प्रताप सिंह चौहान, मुकेश सिंघल, शशि सक्सेना, महलका कुरैशी और रहीस मियां अब्बासी का कार्यकाल पूरा हो गया था। जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। इस बार चुनाव निर्विरोध नहीं होगा क्योंकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भाजपा के चार और सपा के तीन पाषर्द समेत आठ लोगों ने ताल ठोकी थी। आठ में से एक का टिकट कैंसिल हो गया। एक ने नाम वापसी ले ली। इसलिए चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। चुनाव में चौथी बार निर्विरोध भाजपा के राजकुमार गुप्ता, अमित गिहार, महेश राजपूत, कपिल कांत और सपा के शमीम अहमद, तबस्सुम नफीस को चुना गया। महापौर उमेश गौतम ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।