बरेली। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय मे 45 दिन से अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है लेकिन वार्ता होने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नही हो रहा है। ऐसे में संविदा कर्मचारियों में रोष ब्याप्त है। उत्तर प्रदेश निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारी 45 दिन से मुख्य अभियंता कार्यालय में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में कई बार कंपनी और अधिकारियों से वार्ता की गई। लेकिन किसी भी वार्ता को पूर्णता जिम्मेदारी से नही निभाया गया। जिसके चलते अनेको संविदा कर्मचारियों की दुर्घटनाएं हुई। हादसे का शिकार हुए कर्मचारियों का भी कोई समाधान नही किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि 8 माह का ईपीएफ भी नही दिया गया है। खातों में ईपीएफ का घोटाले की जांच नहीं की गई। अभी तक वेतन देने का भी समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है।।
बरेली से कपिल यादव