संयुक्त राष्ट्र आज भी प्रासंगिक:प्रधानाचार्य माली

राजस्थान/सादड़ी| संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति व मानव कल्याण का कार्य कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र आज भी प्रासंगिक हैं। उक्त उदगार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महावीर प्रसाद ने संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य ,संगठन व अभिकरणों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर स्नेह लता गोस्वामी प्रकाश परमार मधु गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।मनीषा ओझा कविता कंवर सुशीला सोनी सरस्वती पालीवाल वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित मोहनलाल रमेश कुमार वछेटा शकुंतला जैन के निर्देशन में बालिकाओं की भाषण निबंध चार्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेन्द्र बोहरा हरीश कुमार पुरुषोत्तम प्रेम सुख पृथा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के अंत में सभी स्टाफ व बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने मतदाता जागरुकता अभियान की जानकारी दी।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।