संभलिए, यहां खुले पड़े हैं नगर निगम के नालों के मैनहोल, जांच समिति गठित

बरेली। साहब यहां जरा संभल कर चलिए, क्योंकि यहां पग-पग पर मैनहोल खुले हुए हैं। इसमें गिरने से कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी चैन की बंशी बजा रहे है। नगर निगम का नाला सफाई अभियान अब लोगों के लिए दिक्कतें देने लगा है। लक्ष्य पूर्ण कराने के लिए सफाई कर्मी नालों की सफाई करके न तो सिल्ट उठा रहे है और न ही नाला पर सफाई के बाद स्लैब ही डाल रहे है। शहर के कालीबाड़ी, सिटी स्टेशन रोड सहित तमाम इलाकों में सफाई के बाद नाले खुले छोड़ दिए है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इलाके के लोगों द्वारा नगर निगम अफसरों से शिकायत करने के बाद भी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए 219 नालों की सफाई केलिए पन्द्रह जून तक का समय तय किया गया है। ठेकेदारों और कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी की वजह से डेढ़ महीने बाद भी सभी नालों की सफाई न होने केबाद अफसरों का दवाब अधिक पडऩे पर कर्मचारी अब आननफानन में सफाई करके नालों को खुला छोड़ दे रहे है। नाले के ऊपर से हटाए गए स्लैवों को दोबारा नहींं डाला जा रहा है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। शहर के कालीबाड़ी, सिटी स्टेशन रोड पर रहने वाले लोगों ने नगर निगम अफसरों को फोन पर अवगत कराया है। इसके बाद भी कर्मचारियों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। फिलहाल नाला सफाई अभियान की पोल खुलती देखकर नगर आयुक्त के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।