संतान न होने पर सुसराल वालो ने विवाहिता को किया आग के हवाले: पति समेत 12 लोगो के खिलाफ केस दर्ज

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपूरा में संतान न होने पर सुसराल वालो ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया।विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति समेत 12 लोगो के खिलाफ केस दर्ज हरदोई के नईबस्ती रेलवेगंज निवासी रामशंकर ने आज बताया कि उन्होंने करीब 13 वर्ष पूर्व अपनी बेटी अनिता का विवाह जनपद शाहजहाँपुर के थानां चौक कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुर निवासी अरविंद गुप्ता के साथ किया था।आरोप है कि संतान न होने के कारण सुसराल वाले उनकी बेटी को काफी परेशान कर रहे थे।रामशंकर का आरोप है कि बीते बुधवार को सुसराल वालो ने उनकी बेटी को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी उनकी बेटी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई रामशंकर ने बेटी के पति व अन्य सुसरलीजनो पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। म्रतक महिला के पति अरविंद व उसके भाइयो समेत 12 लोगो के ख़िलाफ़ विभिन्न धराओ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं पुलिस द्वारा आज शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *