Breaking News

संघ से राज्य मंत्री तक सफर तय कर अल्प आयु में चले गए विजय कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व राज्यमंत्री कुशल नेतृत्व, व्यवहार व सज्जनता के प्रतिमूर्ति विजय कश्यप की कोरोना ने जिंदगी लील ली । वें 56 वर्ष के थे उन्होंने गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार की रात को करीब 10 बजे अंतिम सांस ली।

नानौता निवासी चरथावल से भाजपा विधायक उत्तर प्रदेश में राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप कुशल नेतृत्व,सादगी,उत्तम व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। बातों ही बातों में हर किसी को अपना बना लेने का गुण उनमें बचपन से ही था। 29 अप्रैल को हल्का,बुखार खांसी के चलते उन्हें गुड़गांव के मेंदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के 20 वें दिन मंगलवार की रात को लगभग 10 बजे कोरोना के कुरूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। मौत की सूचना प्रदेश भर में आग की तरह फैल गयी परिजनों में कोहराम मच गया। संघ परिवार सहित न केवल भाजपाइयों में बल्कि हर किसी की आंखे नम होती दिखायी दी। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को नानौता के श्मशान घाट में लाया गया उनके जेष्ठ पुत्र कार्तिकेय ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश गन्ना मंत्री सुरेश राणा,राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी,कपिल देव अग्रवाल,विधायक चौधरी कीरत सिंह,देवेंद्र निम विधायक, संजीव वालिया मेयर सहारनपुर,सुनील कुमार जिला सँयोजक सेवा भारती, के अलावा जिले के आला अधिकारी सहित आरआरएस व भाजपा के जिम्मेदार चेहरे मौजूद रहे।

जीवन के 56 वर्ष की खास यादें
जन्म — 1965 में नानौता के जैतपुर गांव में हुआ।
शिक्षा — जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहारनपुर से बीए की।
1988 में संघ के स्वयं सेवक बने व एलआईसी का काम शुरू किया इसी बीच संघ की प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की
1990 में संघ में नानौता के खंड कार्यवाह की जिम्मेदारी मिली
1994 में प्रथम, 95 में द्वितीय 96 में पिलखुवा गाजियाबाद से संघ की तृतीय शिक्षा ग्रहण की
1997 में विवाह हुआ व दो पुत्र रत्न प्राप्ति हुई
2002 में संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख का दायित्व मिला
2007 में बघरा व 2012 में चरथावल विधान सभा से चुनाब लड़ा व हार गए
2017 में फिर चरथावल से चुनाव लड़ा व जीत हासिल की
2019 में राजस्व राज्य मंत्री का कार्य भार सम्भाला व जन सेवा की
18 मार्च 2021 को कोरोना के हाथों ने देव तुल्य व्यक्ति को हमशे छीन लिया

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *