शिविर लगाकर चलाया गया संगठन पर्व सदस्यता अभियान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी- स्थानीय सुधा गैस एजेंसी के पास स्थित भाजपा ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शिविर लगाकर पार्टी की सदस्यता का अभियान चलाया।शिविर में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से प्रभावित होकर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत संगठन पर्व सदस्यता अभियान लगातार जारी है।कस्बे मे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया।लोगो को भारतीय जनता पार्टी परिवार मे जोड़ने का काम किया।साथ ही केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रो के गणमान्य लोगों से सम्पर्क साधकर समस्याओ का जायजा लिया और निस्तारण करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डा डीसी वर्मा,जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी,डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रबीर चौहान,विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान,मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना,नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण पाल मौर्य,कैलाश शर्मा,सोमपाल शर्मा,अवधेश पाठक,अमित साहू,हरीश कातिब,दीपक गोयल, संजीव सिंह,सौरभ पाठक आदि उपस्थित रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।