शिक्षामित्रों ने सीएम योगी के घर पहुंचकर उनकी मां के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, दी बधाई

लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंच कर परिवार को बधाई दी व योगी की मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। शिक्षामित्र अब योगी की मां की शरण मे जाकर आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव के पत्रक निवासी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंच कर परिवार को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी इसके साथ ही योगी जी के मां के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, नरेश कुमार, संजय कुमार, आज्ञाराम, सुशील कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *