आसमान से बरसने लगी आग,सड़को पर डामर भी हों रहा है विकराल

बाड़मेर/राजस्थान- कोराना महामारी की आफत से पीछा छुड़ाने के बाद आसमान से सिर पर आफ़त के बादल मंडरा रही है लेकिन रही सही कसर सुर्य भगवान ने भी अपने क्रोध से पृथ्वी पर आग बरसाने में लगे हुए हैं। भारत पाकिस्तानी सरहदों पर रेतीले धोरो पर गर्मियां अपने रूद्र रूप में आ गईं है और आमजन दोपहर में अपने घर परिवार के साथ ही कमरों में बन्द हो गया हैl

आज-कल आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने शान्त मरुधरा को झुलसा कर रख दिया है। प्रदेश में गर्मियों की शुरुआत हो गई है। सूर्यदेव नक्षत्रों में प्रवेश के साथ ही तापमान अपने चरम पर आ जाएगा। मौसम विभाग ने अगले दो चार दिन पश्चिमी राजस्थान में जानलेवा लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक गर्मी के सितम से प्रदेश के बाशिंदों को सामना करना होगा। वहीं प्रदेश में अगले दो दिन अधिकतम तापमान पैंतालीस से पचास डिग्री तक रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के आगामी कई दिनों का अनुमान जारी करते हुए रेड अलर्ट दिया है और लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से आगाह कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी मई जून तक प्रदेश में गर्मी और लू का प्रचंड प्रकोप देखने को मिलेगा। साथ ही आगामी दिनों में पारा 48 डिग्री से काफी ऊपर जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब भीषण लू के थपेड़े को भी झेलना पड़ेगा। पिछले दो दिन से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जो अगले चार पांच दिनों जारी रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान और आसपास के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है।

बीते रविवार को नौ तपा से पहले ही अगले दो दिन रहने वाले मौसम के मिजाज का अहसास गर्मी के सितम ने कराया। दिन में आसमान से मानों आग बरस रही तो सूर्यास्त के बाद भी राजधानी जयपुर के बाशिंदे बेहाल रहे। बीते रविवार को राज्य में चूरू सबसे गर्म रहा और पारा 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

राजधानी में बीते दो तीन दिन से हीटवेव के हालात बने हुए हैं। घरों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार सुबह नौ बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को छू गया। वहीं सुबह करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली पश्चिमी हवा ने भी सूर्योदय के साथ ही गर्मी का अहसास कराया।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *