शाकुम्बरी देवी के सड़क मार्ग को फोर-लेन बनाने की मंजूरी:50 एकड़ में बनेगा विश्वविद्यालय और कमिश्नरी आवास

सहारनपुर- उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल शाकुम्बरी देवी का संक्रीण और पथरीला सड़क मार्ग अब बेहट कस्बे से फोन-लेन की हाट मिक्स प्लान्ट से बनाए जाने वाले सड़क मार्ग में तब्दील हो जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान इस मार्ग को बनाए जाने की घोषणा की थी।
जिलाधिकारी ने बताया कि तीन करोड़ की लागत से सहारनपुर में दिल्ली रोड पर कमिश्नरी आवास का निर्माण भी होगा। 1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने मेरठ कमिश्नरी को तोड़कर सहारनपुर मंडल बनाया था और तभी से कमिश्नर आवास आवास विकास कालोनी में चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय विद्यालय 50 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली है।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।