शहर के दस जगहों पर सजेगा फुटकर पटाखा बाजार, अनुमति जारी

बरेली। दीपावली पर्व पर धनतेरस से लगने वाले पटाखा बाजारों के जगह को प्रशासन ने तय कर दिया है। इस बार शहर के 10 जगहों पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी शस्त्र मदन कुमार ने इसकी सूची जारी कर दी है। इन दस स्थानों पर आतिशबाजी की 275 फुटकर दुकानें लगाने की हरी झंडी दी गई है। शहर के डीएवी स्कूल के मैदान में सबसे अधिक 50 पटाखों की दुकानें सजेंगी। 12 नवंबर से 14 नवंबर तक बाजार लगने की अनुमति दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शहर के 10 स्थानों के अतिरिक्त अन्य किसी स्थल पर फुटकर आतिशबाजी की बिक्री नहीं की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।