शहर की हर समस्या का होगा समाधान: कांग्रेस ने टिकट दिया तो पार्टी को मजबूत करेगा यह नेता

रुड़की- आगामी मेयर चुनाव के लिए निश्चित प्रत्याशी माने जा रहे सचिन गुप्ता ने कहा है कि वे शहर की समस्याओं के स्थाई समाधान को काम करने के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ना निश्चित है और यदि कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
गौरतलब है कि सचिन गुप्ता को अगले मेयर चुनाव में कांग्रेस टिकट के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वे प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कोषाध्यक्ष राम बिहारी गुप्ता के पुत्र हैं इसलिए आम ख्याल यही है कि वे कांग्रेस से टिकट मांगेगे और फिर पार्टी टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस भी यही मानकर चल रही है कि सचिन गुप्ता उन्हीं के टिकट के दावेदार हैं। सारे मामलों में आज सीधे सचिन गुप्ता से बातचीत की। सचिन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेसी विचारधारा वाले परिवार में पैदा हुए और पले बढ़े हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो यह उनके लिए सोभाग्य की बात होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे मेयर चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, फिर भले ही पार्टी उन्हें टिकट दे या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है तो वे पार्टी से अलग हटकर चलने की बजाय पार्टी को साथ लेकर चलेंगे या पार्टी के साथ चलेंगे।जब उन्हें कहा गया कि कांग्रेस उन्हें टिकट का दावेदार मानकर चल रही है तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सोभाग्य की बात है। सचिन गुप्ता से जब यह पूछा गया कि वे मेयर चुनाव लड़ने के इच्छुक क्यों हैं, उनका उददेश्य क्या है और इरादे क्या हैं तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे एक नए दृष्टिकोण और नई विचारधारा के साथ नगर को सजाना और संवारना चाहते हैं। वे विकास की स्थापित कार्य प्रणाली या ढर्रे पर काम करने की बजाय समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने रुड़की शहर को बचपन से देखा है। यहीं वे पले बढ़े हैं और यहीं उन्होंने शिक्षा हासिल की है। वे कान्वेंट से शिक्षा प्राप्त होने के बावजूद अपने आपको आम आदमी के रूप में देखते हैं तो उन्हें वह इतिहास भी याद आता है जब नगर में समस्याओं के अम्बार नहीं थे। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि अंग्रेजों ने जब गंगनहर का निर्माण किया था तब गऊघाट के पास एक नाले के माध्यम से पूरे नगर की नालियों को गंगनहर से इस प्रकार जोड़ा था कि नहर का पानी छोड़ते ही पूरे नगर की नालियां खुद ब खुद साफ हो जाया करती थी। आज इस नाले में रेत भरकर उसे बंद कर दिया गया है और नालियों की सफाई का काम भी ढंग से नहीं हो पाता। सचिन गुप्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेयर बहुत बड़ा पद होता है और इसके अधिकार क्षेत्र बहुत हैं। इन अधिकारों का इस्तेमाल कर नगर की समस्याओं का स्थाई निवारण किया जा सकता है और वे ऐसा करने का इरादा रखते हैं उन्होंने स्पष्ट किया कि महज सड़क खडंजे नाली बनाना और बनाते रहना उनका उददेश्य नहीं होगा बल्कि नगर की जलभराव समस्या का स्थाई समाधान किया जा सके। साथ ही नागरिकों को निगम के माध्यम से शैक्षिक सामाजिक रूप से उन्नत किया जा सके हर वर्ग को साथ लेकर चलूंगा ।

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।