फरीदपुर, बरेली। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया स्वागत। शुक्रवार को फ्यूचर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि किसी भी बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत व समर्पण आवश्यक है। यदि आप पूरी लगन से मेहनत करते हैं तो उसक प्रतिफल अवश्य मिलता है। प्रदेश मंत्री ने इसे सिद्ध कर दिखाया है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, कुलपति मुकेश गुप्ता, संजीव चांदना, राजेश जसोरिया, मंत्री अनुज पाण्डेय, महावीर जायसवाल, अंजनी गुप्ता, प्रांतीय सदस्य अनुज शुक्ला, योगेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, बृह्माशंकर गुप्ता, गिरिजा रानी, समित अग्रवाल, राजीव मिश्रा, अतीश अग्रवाल, ओमवीर गुर्जर, अम्बरीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
